फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   horrific road accident in Surguja two young men died and two young women were seriously injured when their car

अंबिकापुर : सरगुजा में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से दो युवकों की मौत, दो युवतियां गंभीर रूप से घायल

Sun, 11 Jan 2026 02:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,अम्बिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क,अम्बिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 11 Jan 2026 02:10 PM IST
सार

सरगुजा जिले के अंबिकापुर में मणिपुर थाना क्षेत्र के हर्राटिकरा इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके परिणामस्वरूप कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
horrific road accident in Surguja two young men died and two young women were seriously injured when their car
हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरगुजा जिले के अंबिकापुर में मणिपुर थाना क्षेत्र के हर्राटिकरा इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके परिणामस्वरूप कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि कार में सवार अन्य दो युवक भी चोटिल हुए हैं।

विज्ञापन


दुर्घटनाग्रस्त कार में कुल छह लोग सवार थे। मृतकों की पहचान कार चालक विशाल तिर्की और उसके दोस्त अंजित कुजूर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विशाल तिर्की एक शिक्षिका का बेटा था और वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान यह दुखद घटना घटी।
विज्ञापन


हादसे में घायल हुई युवतियों की पहचान निकिता कुजूर और तारा कुजूर के रूप में हुई है, जो कॉलेज की छात्राएं हैं। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार वाहन मालिक आर्यन कुजूर और अनिमेष तिर्की भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार दोनों युवतियां अंबिकापुर के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थीं और वे सीतापुर व बगीचा क्षेत्र की रहने वाली हैं। वहीं, कार में सवार दो युवक मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि दो अन्य युवक अंबिकापुर के ही रहने वाले थे।


पुलिस का कहना है कि सभी युवक-युवतियां सेमरडांड की ओर से लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सभी शराब के नशे में थे। इसी दौरान हर्राटिकरा मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में पलट गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed