Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Health department conducts raids on private labs and clinics; notices to be issued upon discovery of shortcomi

बलरामपुर: निजी क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, निरीक्षण में मिलीं खामियां

Fri, 13 Nov 2026 08:04 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2026 08:04 PM IST
सार

बलरामपुर में स्वास्थ्य विभाग ने निजी क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब का औचक निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर नोटिस जारी करने और सुधार के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Health department conducts raids on private labs and clinics; notices to be issued upon discovery of shortcomi
क्लिनिक पर कार्यवाही करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर जिले के निजी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सख्त है। तय मानकों का पालन कराने हेतु विभाग पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में निजी पैथोलॉजी लैब और क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. विजय कुमार सिंह और सिविल सर्जन डॉ. शशांक गुप्ता की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने बलरामपुर विकासखंड के गणेश मोड़ और राधाकृष्ण नगर क्षेत्र के संस्थानों का दौरा किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से निजी संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं, वैध पंजीयन और आवश्यक दस्तावेज की जांच की। उन्होंने साफ-सफाई की स्थिति और मरीजों को दी जा रही सेवाओं का भी गहनता से आकलन किया। जांच के दौरान कुछ संस्थानों में मानकों के विपरीत कमियां पाई गईं। इन कमियों पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही, लापरवाही बरतने वाले संस्थानों के खिलाफ नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


नियमों के उल्लंघन पर होगी कठोर कार्रवाई
सीएमएचओ डॉ. विजय कुमार सिंह ने इस कार्रवाई पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी निजी अस्पतालों, क्लीनिक और लैब को शासन के नियम मानने होंगे। मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना हर संस्थान की प्राथमिक जिम्मेदारी है। भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान निरंतर जारी रहेगा
डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है। उनके हितों को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। विभाग का यह औचक निरीक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इसका उद्देश्य जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है।

क्लिनिक पर कार्यवाही करते अधिकारी

क्लिनिक पर कार्यवाही करते अधिकारी

 

क्लिनिक पर कार्यवाही करते अधिकारी

क्लिनिक पर कार्यवाही करते अधिकारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed