फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Head constable dead after BJP state president Arun Saos convoy vehicle overturned

Ambikapur: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले का वाहन पलटा, प्रधान आरक्षक की मौत, तीन घायल

Fri, 20 Jan 2023 10:27 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 20 Jan 2023 10:27 AM IST
सार

यह घटना गुरुवार रात में करीब एक बजे हुई है। मौके पर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मौके पर ही रुके रहे।

विज्ञापन
Head constable dead after BJP state president Arun Saos convoy vehicle overturned
क्षतिग्रस्त हुआ वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के काफिले में शामिल पायलट वाहन गुरुवार देर रात पलट गया। हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। अरुण साव का काफिला बिलासपुर से अंबिकापुर जा रहा था। रास्ते मे उदयपुर की नर्सरी के पास हादसा हुआ 

विज्ञापन


20 जनवरी को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक अंबिकापुर में आयोजित की गई है। तमाम बड़े नेता सरगुजा पहुंचे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साल भी बिलासपुर से अम्बिकापुर के लिये रवाना हुये थे। लेकिन उदयपुर में सड़क किनारे पायलट वाहन पलट गया। वाहन में ड्राइवर सहित कुल चार पुलिस वाले सवार थे।
विज्ञापन


प्रधान आरक्षक की मौत
इस दुर्घटना में प्रधान आरक्षक रविशंकर प्रसाद (55) की मौत हो गई है, वहीं, रामदेव (44) को कंधे में चोट लगी है। प्रदीप (29) को हाथ पैर,कमर में चोट है। अनिल पैकरा (32) को सीना, गला और कमर में चोट आई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार रात करीब एक बजे की घटना
यह घटना गुरुवार रात में एक बजे हुई है। मौके पर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मौके पर ही रुके रहे। इधर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एस डी ओ पी अखिलेश कौशिक, थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र नाथ दुबे भी अपने स्टाफ के साथ मौके पर मौजूद रहे। देर रात घायलों को अंबिकापुर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed