{"_id":"69b7e8211c9e127242058365","slug":"he-dumped-body-in-muddy-pond-having-murdered-his-friend-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG: अंबिकापुर में दोस्ती का कत्ल, हत्या कर शव कीचड़ भरी डभरी में फेंका, पुलिस ने पानी खाली कर निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: अंबिकापुर में दोस्ती का कत्ल, हत्या कर शव कीचड़ भरी डभरी में फेंका, पुलिस ने पानी खाली कर निकाला शव
Mon, 16 Mar 2026 04:53 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 16 Mar 2026 04:53 PM IST
सार
सरगुजा जिले में एक युवक ने अपने दोस्ती की हत्या कर शव को पोतका गांव के पास कीचड़ भरी डभरी में फेंक दिया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पानी खाली कराकर बरामद किया।
विज्ञापन
डभरी में मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही मित्र की हत्या कर शव को गांव के पास स्थित कीचड़ से भरी डभरी में फेंक दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डभरी का पानी खाली कराया और शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना बीती रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान शीतल, निवासी हनुमानगढ़, थाना उदयपुर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने किसी कारणवश अपने मित्र शीतल की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसका शव पोतका गांव के पास स्थित एक डभरी में फेंक दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डभरी का पानी निकलवाकर शव को बरामद किया और पंचनामा कार्रवाई के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।