फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Elephant killed young man in Sarga of Surguja

Ambikapur: जंगली हाथी का कहर, शराब के नशे में गजराज ने युवक को पटक-पटक कर मार डाला; गांव में डर का माहौल

Fri, 12 May 2023 04:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 12 May 2023 04:21 PM IST
सार

सरगा गांव में बीती रात एक 28 वर्षीय युवक को जंगली हाथी ने मार डाला। जब ग्रामीणों ने युवक का शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन
Elephant killed young man in Sarga of Surguja
जंगली हाथ ने युवक को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरगुजा जिले के सीतापुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सरगा में बीती रात जंगली हाथी ने 28 वर्षीय युवक को पटक-पटक कर मार डाला। घटना रात 12 से 1 बजे के बीच की है। युवक का शव सुबह लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दी गई। जंगली हाथी के क्षेत्र में डटे रहने से ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गेरसा निवासी राजेश बीती शाम अपने गांव से सरगा गया हुआ था। देर रात करीब 12 बजे वह पैदल ही अपने घर गेरसा की ओर आ रहा था। गांव से बाहर करीब 500 मीटर की दूरी पर पहुंचते ही उसका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। जंगली हाथी ने उसे सूंड़ से पकड़ लिया और पटक-पटक कर मार डाला। इसके बाद हाथी साजापानी के जंगल की ओर चला गया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सुबह राजेश का शव रास्ते में पड़ा हुआ देखा और इसकी जानकारी वन विभाग के कर्मियों और सीतापुर पुलिस को दी गई। सीतापुर पुलिस और वन विभाग की टीम सुबह मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त हाथी दल से अलग होकर नवापारा के जंगल की ओर से आया था और जशपुर के जंगल की ओर जा रहा था। आशंका है कि रात के अंधेरे में मृतक राजेश हाथी को देख नहीं पाया और हाथी के पास पहुंच गया। जिसके बाद हाथी ने उसे पटक-पटक कर मार डाला। राजेश के साथियों ने बताया कि उसने शराब पी रखी थी। घटना के बाद हाथी जसपुर जिले के साजापानी के जंगलों में चला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed