फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Elephant attacked woman Lolo Tekam was going to daughter house

Ambikapur: महिला पर हाथी ने किया हमला, बेटी के घर जा रही थी लोलो टेकाम, हाथी की मौजूदगी से दहशत में ग्रामीण

Fri, 25 Aug 2023 03:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 25 Aug 2023 03:32 PM IST
सार

घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई। वन विभाग का अमला सूचना पर मौके पर पहुंचा। हाथी की मौजूदगी से कंचनपुर व आसपास के गांवों के ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन
Elephant attacked woman Lolo Tekam was going to daughter house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर से लगे ग्राम कंचनपुर में बेटी के घर जाने के लिए निकली एक बुजुर्ग महिला को जंगली हाथी ने उठाकर पटक  दिया। घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई। वन विभाग का अमला सूचना पर मौके पर पहुंचा। हाथी की मौजूदगी से कंचनपुर व आसपास के गांवों के ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार राजपुर अंतर्गत ग्राम कुंदीकला निवासी लोलो टेकाम 60 वर्ष 23 अगस्त को परिजनों को बेटी के घर ग्राम घंघरी जाने के लिए  घर से निकली थी। आज 25 अगस्त को गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर के पास एक हाथी विचरण कर रहा था, और लोलो टेकाम हाथी के नजदीक पहुंच गई। ग्रामीणों ने शोर मचा उसे रोकने का प्रयास किया, परंतु वृद्धा ने इसे अनसुना कर दिया और आगे बढ़ती रही। 

विज्ञापन

 


नजदीक पंहुचते ही हाथी ने उसे सूंड से उठा लिया और पटक दिया। हाथी के जाने के बाद ग्रामीण वहां पहुंचे और उसे बेहोशी की हालत में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शहर के नजदीक हाथी के आ जाने की सूचना पर वन विभाग का हमला मौके पर पहुंचा। वन अमले ने ग्रामीणों के साथ हाथी को खदेड़ने की कोशिश में जुटा हुआ है। हाथी अभी कंचनपुर के पास जंगलों में मौजूद है। इससे ग्रामीण दहशत में है। बताया गया कि हाथी कल्याणपुर क्षेत्र के जंगलों से कंचनपुर की ओर आ गया था। वन अमले ने ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed