{"_id":"6aaa9b99a017d2f8ef03cc41","slug":"contract-killers-hired-from-bihar-son-in-law-arrested-for-murdering-70-year-old-father-in-law-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से बुलाए सुपारी किलर्स: दामाद ने ही कराई 70 साल के ससुर की चाकू गोदकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार से बुलाए सुपारी किलर्स: दामाद ने ही कराई 70 साल के ससुर की चाकू गोदकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
Wed, 16 Sep 2026 07:20 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:20 PM IST
सार
अंबिकापुर के रसूलपुर में 70 वर्षीय बुजुर्ग की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने उसके दामाद और एक हमलावर को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, दामाद ने बिहार से तीन बदमाशों को सुपारी देकर बुलाया था। सीसीटीवी फुटेज और परिजनों के बयानों से पुलिस को सुराग मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अंबिकापुर शहर के रसूलपुर मोहल्ले में एक दामाद ने सुपारी देकर अपने 70 वर्षीय ससुर की दिनदहाड़े हत्या करवा दी। आरोपी ने बिहार से तीन बदमाशों को बुलाकर इस वारदात को अंजाम दिलाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और परिजनों के बयानों के आधार पर दामाद और एक हमलावर को हिरासत में ले लिया है, जबकि फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
घर में घुसकर चाकू से हमला
रसूलपुर निवासी बशीरुद्दीन सिद्दीकी उर्फ लज्जू बुधवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर में मौजूद थे। उसी दौरान तीन अज्ञात युवक अचानक उनके मकान में घुसे और उनके साथ मारपीट करने लगे। घर में मौजूद उनकी बेटी और अन्य सदस्य जब तक कुछ कर पाते, तब तक तीनों हमलावरों ने बशीरुद्दीन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर तीनों आरोपी बुजुर्ग को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से भाग निकले।
अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
परिजन पड़ोसियों की मदद से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए मिशन अस्पताल ले गए। हालांकि, पुलिस केस होने की वजह से वहां के डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें फिरदौसी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान दोपहर में उनकी मौत हो गई। पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल और नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए शहर और पूरे जिले में नाकेबंदी कराई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दिल्ली से आकर किराए के मकान में ली पनाह: स्कूटर पर रेकी कर चुराते थे रेलवे की कॉपर केबल; 17 आरोपी दबोचे गए
सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
वारदात के बाद तीनों आरोपी घर से निकलकर भाग रहे थे। पुलिस ने जब मोहल्ले के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उसमें तीनों हमलावर भागते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस को मृतक के दामाद पर शक हुआ। पुलिस टीम ने दामाद को शहर से लगे तकिया मजार स्थित उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दामाद की निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य हमलावर को भी दबोच लिया।
बिहार से बुलाए थे तीन बदमाश
जांच में सामने आया है कि दामाद ने ही अपने ससुर की हत्या कराई है। उसने बिहार के पाकी से सुपारी देकर तीनों बदमाशों को अंबिकापुर बुलाया था। फिलहाल पुलिस दामाद से पूछताछ कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।