फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Chhattisgarh ambikapur three villagers sleeping on brick kiln died of suffocation

Chhattisgarh: ईंट भट्ठे के ऊपर सो रहे तीन ग्रामीणों की मौत, ठंड से बचे लेकिन घुट गया दम

Mon, 13 Feb 2023 11:21 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 13 Feb 2023 11:21 AM IST
सार

बलरामपुर एडिशनल एसपी सुशील नायक ने बताया कि ग्राम पंचायत खजुरी अंतर्गत कोटपाली निवासी राजदेव 28 वर्ष ने अपनी भूमि पर स्वयं के उपयोग के लिए ईंट बनवाया था।

विज्ञापन
Chhattisgarh ambikapur three villagers sleeping on brick kiln died of suffocation
तीन ग्रामीणों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर के बलरामपुर जिले के ग्राम खजुरी में बीती रात ईंट भट्ठे के ऊपर सो रहे तीन ग्रामीणों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में जीजा-साला एवं उनका एक रिश्तेदार युवक शामिल है। उनके साथ सो रहा एक अन्य ग्रामीण रात को नीचे गिर गया था और दूबारा नहीं चढ़ा, जिससे उसकी जान बच गई। चारों रात को नशे की हालत में थे। ठंड से बचने के लिए वे ईंट भट्ठे के ऊपर सो रहे थे। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बलरामपुर एडिशनल एसपी सुशील नायक ने बताया कि ग्राम पंचायत खजुरी अंतर्गत कोटपाली निवासी राजदेव 28 वर्ष ने अपनी भूमि पर स्वयं के उपयोग के लिए ईंट बनवाया था। रविवार दोपहर को ईंट भट्ठे में आग लगाई गई थी। बीती रात को राजदेव सहित उसका जीजा बनवा चेरवा (40) निवासी कोटपाली, अंबिकापुर के ग्राम असोला निवासी रिश्तेदार छोटू चेरवा (20) और गांव का ही युवक अजय चेरवा खाना खाने के बाद ईंट भट्ठे के पास सोने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


वे ईंट भट्ठे के ऊपर सीढ़ी से चढ़कर पहुंचे और भट्ठे के चौड़े मेड़ में कंबल ओढ़कर सो गए। चारों नशे की हालत में थे। रात को अजय चेरवा गर्मी लगने के बाद नशे की हालत में ही कंबल सहित 10 फुट नीचे गिर गया और नशा एवं नींद की हालत में वह ऊपर नहीं चढ़ पाया। वह भट्ठे के मेड़ के किनारे ही सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भठ्ठे की मेड़ में सो रहे राजदेव, बनवा चेरवा, एवं छोटू की रात को दम घुटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर खजुरी में हड़कंप मच गया। सूचना पर एडिशनल एसपी सुशील नायक, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि धीरज सिंहदेव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी नायक ने बताया कि तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 


लकड़ी से जलाया गया था भट्ठा, घुट गया दम- एएसपी सुशील नायक ने बताया कि राजदेव ने ईंट पकाने के लिए लकड़ी से भट्ठे में आग लगाई थी। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए वे भट्ठे की मेड़ में चढ़ गए थे। रात को कंबल ओढ़कर सोने के कारण चारों का दम घुट गया। लकड़ी के धुएं के चलते आक्सीजन की कमी होने के कारण उनका दम घुटने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed