फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   widow woman was cheated of five lakhs by creating mother-daughter relationship In Ambikapur

अंबिकापुर में मां-बेटी का रिश्ता बना कर ठगी: विधवा महिला से पांच लाख हड़पे...पुलिस ने थाने से लौटाया

Fri, 23 Jan 2026 10:07 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Fri, 23 Jan 2026 10:07 PM IST
सार

अंबिकापुर के ठाकुरपुर की एक विधवा महिला से युवती ने मां बेटी का रिश्ता बना कर पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। शेयर मार्केट और कार खरीदने का झांसा देकर बैंक से नकद रुपये निकलवाए। पीड़िता जब शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे कोर्ट जाने की सलाह दे दी।

विज्ञापन
widow woman was cheated of five lakhs by creating mother-daughter relationship In Ambikapur
पांच लाख की ठगी - फोटो : AI

विस्तार

सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर से सटे ठाकुरपुर निवासी एक विधवा महिला पांच लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गई। महिला को झांसे में लेने के लिए एक युवती ने पहले मां बेटी का रिश्ता बनाया। बाद में उसे गुमराह कर बैंक से रुपये निकलवाए और फरार हो गई। पीड़िता शुक्रवार को जब गांधीनगर थाना शिकायत दर्ज कराने पहुंची, तो पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाय उसे कोर्ट जाने की सलाह दे दी।

विज्ञापन

विदित है कि विधवा महिला अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरपुर की रहने वाली है। बीते अगस्त में उसकी पहचान मूल रूप से बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र की निवासी युवती सुमित्रा भगत से हुई थी, जो वर्तमान में अंबिकापुर में रह रही है। युवती ने महिला से मां का रिश्ता जोड़ लिया और अक्सर उसके घर आने जाने लगी।

विज्ञापन

धीरे धीरे महिला उसके भरोसे में आ गई। युवती ने शेयर मार्केट और ऑनलाइन ट्रेडिंग से कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। उसने अपने खाते में 46 लाख रुपये दिखाए और कार खरीदने के लिए महिला को शोरूम भी ले गई। बाद में केवाईसी का बहाना बनाकर कार खरीदने के नाम पर महिला से पांच लाख रुपये ले लिए। महिला ने बैंक ऑफ इंडिया और एसबीआई से ढाई ढाई लाख रुपये नकद निकालकर उसे दिए। काफी समय बीतने के बाद भी युवती ने रुपये वापस नहीं किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed