{"_id":"6ac06a34b6be689ecd0e4bbd","slug":"ambikapur-speeding-pickup-hits-auto-3-women-killed-10-injured-several-in-critical-condition-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरिया में भीषण हादसा: बैल को टक्कर मारकर ऑटो से भिड़ी तेज रफ्तार पिकअप, 3 महिलाओं की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरिया में भीषण हादसा: बैल को टक्कर मारकर ऑटो से भिड़ी तेज रफ्तार पिकअप, 3 महिलाओं की मौत, 10 घायल
Sat, 03 Oct 2026 08:06 AM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 08:06 AM IST
सार
पटना–पंडोपारा मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने पहले बैल और फिर सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हैं। 2 से 3 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पटना–पंडोपारा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना–पंडोपारा मार्ग पर हुए भीषण हादसे में तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पर जा रहे एक बैल को जोरदार टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक ऑटो से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क से करीब दो फीट नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ऑटो में 13 से 14 महिलाएं सवार थीं। सभी महिलाएं करहीपारा से बिलारी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: राजनांदगांव में चिखली वार्डवासियों का चक्का जाम: अंडरब्रिज-पानी-सड़क समेत कई समस्याओं को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार के दौरान तीन महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों में फूलकुंवर (45), रामबाई (62) और फूलकुंवर (52) के नाम सामने आए हैं। हालांकि मृतकों की संख्या और उनकी पहचान की प्रशासनिक स्तर पर आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। हादसे में 8 से 10 लोगों के घायल होने की जानकारी है, जिनमें 2 से 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। जिला प्रशासन की ओर से पटना तहसीलदार समेत संबंधित अधिकारियों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने हादसे के कारणों और पिकअप चालक के संबंध में जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।