फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Ambikapur Masked thieves broke lock of jewelery shop late at night ran away with jewelery worth four lakhs

Ambikapur: नकाबपोश चोरों ने देर रात ज्वेलरी शॉप का तोड़ा ताला, चार लाख के जेवर ले भागे, सीसीटीवी में हुए कैद

Tue, 17 Oct 2023 10:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Oct 2023 10:04 PM IST
सार

दुकान के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की पूरी गतिविधियां कैद हो गई हैं। बाइक से तीन युवक रात 12 बजकर 20 मिनट के समीप दुकान के पास पहुंचे थे। पहचान छिपाने के लिए तीनों ने चेहरे को टोपी व गमछे से बांध रखा था।

विज्ञापन
Ambikapur Masked thieves broke lock of jewelery shop late at night ran away with jewelery worth four lakhs
सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे के समीप स्थित भगवानपुर में सोमवार की देर रात तीन नकाबपोश चोरों ने ज्वेलरी शॉप का लॉक तोड़कर करीब 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। वहीं दुकान संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अंबिकापुर शहर से लगे बधियाचुआं निवासी हरेराम सोनी की गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बनारस स्टेट हाईवे के समीप स्थित बनारस मार्ग पर भगवानपुर में माधुरी ज्वेलर्स नाम से हरेराम की दुकान है। बीते सोमवार की रात करीब 8 बजे के आसपास दुकान संचालक के शटर बंद कर घर चला गया। वहीं मंगलवार की सुबह 6 बजे के आसपास बगल के चाय के दुकान के संचालक ने हरेराम को मोबाइल से सूचना दी कि उसकी दुकान का लॉक टूटा हुआ है। जिसके बाद हरेराम सोनी भगवानपुर स्थित अपनी दुकान पहुंचा।
विज्ञापन


फिर उसने देखा कि दुकान का लॉक टूटा हुआ है। वह जैसे ही दुकान के अंदर घुसा तो उसके होश उड़ गए। उसने पाया कि दुकान में रखे 2 सोने के लॉकेट, 4 किलो चांदी सहित अन्य जेवरात गायब हैं। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। उसने तत्काल घटना की जानकारी गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जॉन लकड़ा टीम के साथ मौके पर पहुंचे व घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं दुकान संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों की हरकत सीसीटीवी में कैद
दुकान के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की पूरी गतिविधियां कैद हो गई हैं। बाइक से तीन युवक रात 12 बजकर 20 मिनट के समीप दुकान के पास पहुंचे थे। पहचान छिपाने के लिए तीनों ने चेहरे को टोपी व गमछे से बांध रखा था। चोरों ने इधर-उधर देखने के उपरांत दुकान के शटर का लॉक रॉड से तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे वाहनों को देखकर तीनों छिप जाते थे। आधी रात करीब 12.58 बजे वे लॉक तोड़कर दुकान में घुसे और जेवर लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed