{"_id":"64ea4d361a6321ce200035b9","slug":"ambikapur-dead-body-of-man-and-woman-found-in-a-well-near-deputy-cm-s-palace-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: डिप्टी सीएम के पैलेस के पास कुएं में मिला महिला-पुरुष का शव, शराब के नशे में हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: डिप्टी सीएम के पैलेस के पास कुएं में मिला महिला-पुरुष का शव, शराब के नशे में हादसे की आशंका
Sun, 27 Aug 2023 12:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:36 AM IST
सार
सूचना पर कोतवाली पुलिस ने देर शाम दोनों के शवों को कुएं से बाहर निकलवाया एवं मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
यहीं मिले शव...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शनिवार देर शाम डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के पैलेस व कोठीघर से लगी दीवार के पास पुराने कुएं में महिला व पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने देर शाम दोनों के शवों को कुएं से बाहर निकलवाया एवं मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा पैलेस एवं कोठीघर की दीवार से लगे पुराने कुएं में शनिवार की शाम महिला-पुरुष का शव आसपास के लोगों ने देखा और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाली टीआई राजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मौके पर एएसपी विवेक शुक्ला व एसडीओपी अखिलेश कौशिक भी पहुंचे। कुएं में बारिश का पानी लबालब भरा हुआ है। कुएं का उपयोग नहीं होने से आस-पास के गैरेज सहित लोगों द्वारा उसमें कचरा भी फेंका जाता है। पुलिस ने दोनों के शवों को रात में निकलवाया और मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
नहीं हो सकी शिनाख्त
घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों से मृतकों के संबंध में पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि दोनों मृतक शहर में कबाड़ बीनते थे। दोनों पैलेस के आस-पास ही वे झोपडी बनाकर रहते थे। दोनों शराब के नशे में आपसी विवाद भी करते थे। दोनों का नाम एवं उनके मूल निवास की जानकारी कोई नहीं दे पाया। आशंका है कि शुक्रवार की रात दोनों शराब के नशे में विवाद करने के दौरान कुएं में गिर गए या कूद गए। पुलिस ने मामले में फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है।