{"_id":"6ab159f89498cdf8d7069a94","slug":"ambikapur-absconding-steel-trader-arrested-in-rs-2-40-crore-fraud-case-land-and-weighbridge-promised-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबिकापुर: 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी में चार महीने से फरार स्टील कारोबारी गिरफ्तार, व्यापार के नाम पर की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबिकापुर: 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी में चार महीने से फरार स्टील कारोबारी गिरफ्तार, व्यापार के नाम पर की धोखाधड़ी
Mon, 21 Sep 2026 09:53 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 21 Sep 2026 09:53 PM IST
सार
2.40 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में चार महीने से फरार चल रहे स्टील कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने व्यापार के लिए रकम देने और बाद में वादे से मुकरने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आरोपी सुजीत जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र में दो करोड़ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी स्टील व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है। सरगुजा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी सुजीत जायसवाल को गुदरी चौक से गिरफ्तार किया। आरोपी प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था।
विज्ञापन
व्यापार के नाम पर ली बड़ी रकम
जय हनुमान कोल डिपो, मारुति मिनरल्स और जय हनुमान रोड लाइंस फर्मों के संचालक राहुल गोयल की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। शिकायत के अनुसार मां शक्ति स्टील ट्रेडर्स के संचालक सुजीत जायसवाल से राहुल गोयल का पुराना परिचय था। सुजीत ने अपने व्यापार में तत्काल पैसों की जरूरत बताते हुए उनसे आर्थिक मदद मांगी थी। राहुल गोयल ने 13 अगस्त 2021 से 25 नवंबर 2022 के बीच अपनी अलग-अलग फर्मों के माध्यम से आरोपी को कुल 4 करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन
बकाया राशि लौटाने के बदले दिया भरोसा
शिकायत के अनुसार आरोपी सुजीत जायसवाल ने बाद में जय हनुमान कोल डिपो के खाते में 1 करोड़ 78 लाख रुपये और मारुति मिनरल्स के खाते में 94 लाख रुपये वापस किए। इसके बाद भी 2 करोड़ 8 लाख 50 हजार रुपये की राशि बकाया रह गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पत्नी को साथ रहने के लिए मजबूर नहीं कर सकता पति, खारिज हुई याचिका
बकाया राशि लौटाने के बदले आरोपी ने उत्तर प्रदेश के दुद्धी स्थित आश्रम मोड़ में जमीन की रजिस्ट्री राहुल गोयल के नाम कराने और वहां धर्मकांटा स्थापित करने का भरोसा दिया था। आरोपी के कहने पर राहुल गोयल ने 5 से 11 मार्च 2022 के बीच उक्त जमीन पर आहाता और बुनियादी ढांचे के निर्माण में करीब 26 लाख रुपये खर्च किए। इसके अलावा 12 जुलाई 2022 को 5 लाख 48 हजार 700 रुपये की लागत से धर्मकांटा खरीदकर भी आरोपी को दिया था।
रजिस्ट्री से मुकरने पर दर्ज हुई FIR
समय बीतने के बाद भी जब आरोपी ने बकाया राशि वापस नहीं की तो राहुल गोयल ने अपनी रकम मांगी। आरोप है कि इस पर सुजीत जायसवाल ने जमीन की रजिस्ट्री कराने और धर्मकांटा वापस करने से इनकार कर दिया। रकम मांगने पर गाली-गलौज करने और 24 मार्च 2026 को फोन पर राहुल गोयल के परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का भी आरोप है।
इसके बाद राहुल गोयल ने 12 जून 2026 को आरोपी सुजीत जायसवाल के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। अब पुलिस ने उसे गुदरी चौक से गिरफ्तार कर लिया है।