फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur Congress leader car parked outside the house caught fire revenge for old enmity

Ambikapur: घर के बाहर खड़ी कांग्रेस नेता की कार में लगाई आग, पुरानी रंजिश का बदला, तीन गिरफ्तार

Thu, 10 Nov 2022 09:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 10 Nov 2022 09:39 PM IST
सार

प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के करीबी माने जाने वाले चोपड़ापारा निवासी कांग्रेस नेता श्याम लाल जायसवाल के घर के सामने उनकी कार खड़ी थी। कार में देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे कार जलकर पूरी तरह राख हो गई।

विज्ञापन
Ambikapur Congress leader car parked outside the house caught fire revenge for old enmity
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर में बीती रात असामाजिक तत्वों ने कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी होंडा सिटी कार को आग के हवाले कर दिया। आगजनी में कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के करीबी माने जाने वाले चोपड़ापारा निवासी कांग्रेस नेता श्याम लाल जायसवाल के घर के सामने उनकी कार खड़ी थी। कार में देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई। कांग्रेस नेता श्याम लाल जायसवाल ने बताया कि देर रात अज्ञात नंबर से कई बार कॉल आया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। जिसके बाद मोबाइल को बंद कर सो गए। वही कुछ देर बाद घर के दूसरे नंबर पर पड़ोसियों ने कॉल कर बताया कि आपके घर के सामने खड़ी कार में आग लग गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
गाड़ी में आग की तेज लपटें निकलते देख परिवार के लोगों ने पाइप लाइन से आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया। दमकल वाहन जब तक पहुंची पूरी गाड़ी जल गई थी। बची खुची आग को दमकल कर्मियों ने बुझाया और वापस चले गए।
  

विज्ञापन

पकड़े गए तीन आरोपी

एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चोपड़ापारा स्थित घर के बाहर कार में आग लगा दी गई थी। वहां सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आज शाम तीन आरोपियों दीपक लकड़ा निवासी गंगापुर, सरजू केरकेट्टा निवासी बिलासपुर चौक एवं राहुल तिर्की दर्रीपारा को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा पूर्व में हुए विवाद को लेकर घटना का कारण बताया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्यामलाल जायसवाल भटगांव विधानसभा से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी भी रहे हैं। वे  पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खास नेता माने जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed