{"_id":"6ab69f19402db6e116087d4c","slug":"ambikapur-body-of-19-year-old-student-recovered-15-hours-after-jumping-into-ghungutta-dam-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बिकापुर: घुनघुट्टा बांध में छलांग लगाकर छात्र ने दी जान, 15 घंटे बाद मिला शव, मौत से पहले लगाया था स्टेटस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बिकापुर: घुनघुट्टा बांध में छलांग लगाकर छात्र ने दी जान, 15 घंटे बाद मिला शव, मौत से पहले लगाया था स्टेटस
Fri, 25 Sep 2026 09:49 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 25 Sep 2026 09:49 PM IST
सार
अंबिकापुर के घुनघुट्टा बांध में छलांग लगाने वाले छात्र का शव करीब 15 घंटे की तलाश के बाद बरामद हो गया। शुक्रवार दोपहर एसडीआरएफ ने शव पुलिस को सौंपा। फिलहाल छात्र की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
बांध से युवक का शव निकालने में जुटी एसडीआरएफ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर घुनघुट्टा बांध में एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्र ने पानी में छलांग लगा दी। घटना के करीब 15 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर एसडीआरएफ की टीम ने उसका शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मणिपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर चौक निवासी ऋतिक साहू गुरुवार दोपहर स्कूटी से घुनघुट्टा बांध पहुंचा था। वहां पहुंचने के कुछ देर बाद उसने पानी में छलांग लगा दी। बांध के पास मौजूद मछुआरों और कर्मचारियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन पानी की अधिक गहराई के कारण सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना दरिमा पुलिस को दी गई लेकिन शाम होने और अंधेरा बढ़ने के कारण गुरुवार को रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
15 घंटे की तलाश के बाद मिला शव
शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बांध में छात्र की तलाश शुरू की। करीब 15 घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर करीब 1 बजे टीम ने ऋतिक का शव पानी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कवर्धा: धर्मांतरण के दबाव में युवक ने की आत्महत्या, आरोपी लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर लगाया था फिल्म का वीडियो
घटना के बाद दोस्तों और रिश्तेदारों से मिली जानकारी के अनुसार, बांध पहुंचने से कुछ समय पहले ऋतिक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर फिल्म 'आशिकी-2' का एक दृश्य स्टेटस के रूप में लगाया था। हालांकि इस स्टेटस और उसकी मौत के बीच कोई संबंध था या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।
परिवार का इकलौता बेटा था ऋतिक
ऋतिक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता लक्ष्मण साहू की कई वर्ष पहले मैनपाट क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां ऋतिक और उसकी छोटी बहन के साथ बिलासपुर चौक स्थित अपने मायके में रहने लगी थीं और दोनों बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं।
ऋतिक ने इसी वर्ष एक निजी स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की थी। परिजनों के अनुसार वह पढ़ाई में अच्छा था। परिवार भी उसकी मौत के कारणों को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।