फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Allegations of assault on student in Sakti: Case filed against Saraswati Shishu Mandir Principal

सक्ती में छात्र से मारपीट का आरोप: सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य पर मामला दर्ज

Thu, 08 Oct 2026 05:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 08 Oct 2026 05:16 PM IST
सार

जिला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में नौवीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने विद्यालय के प्रधानाचार्य जगन्नाथ नायक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Allegations of assault on student in Sakti: Case filed against Saraswati Shishu Mandir Principal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में नौवीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने विद्यालय के प्रधानाचार्य जगन्नाथ नायक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छात्र के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


ग्राम तिलाईपाली निवासी शशिभूषण गुप्ता का बेटा छत्रपति गुप्ता सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में नौवीं कक्षा का छात्र है और विद्यालय के छात्रावास में ही रहता है। परिजनों के अनुसार 30 सितंबर को दोपहर करीब 12:00 बजे छात्र छात्रावास के शौचालय के पास अपने सहपाठी से बातचीत कर रहा था। उसी समय विद्यालय के प्रधानाचार्य जगन्नाथ नायक वहां पहुंचे। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने छात्र के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन


छात्रावास में छात्र से मारपीट
परिजनों का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने छात्र को हाथ-मुक्के से मारा और बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इस घटना में छात्र के सिर, पीठ और बाएं घुटने में चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित छात्र ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन रात करीब 10:00 बजे विद्यालय परिसर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया मामला
इसके बाद परिजनों ने चंद्रपुर थाने पहुंचकर विद्यालय के प्रधानाचार्य के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रधानाचार्य के खिलाफ बीएनएस और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। छात्र के परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने मामले में दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed