फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   all were drunk in a party for helping flood victims

बाढ़ पीड़ितों के नाम पर पी रहे थे शराब, मचा बवाल

Tue, 06 Aug 2013 03:24 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 06 Aug 2013 03:24 PM IST
विज्ञापन
all were drunk in a party for helping flood victims

छत्तीसगढ़ के रायपुर में बाढ़ पीडि़तों की मदद के नाम पर होटल में शराब पार्टी करने पर बवाल मच गया। इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाली इवेंट कंपनी की संचालिका महुआ मजूमदार को महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सरेआम बेइज्जत कर दिया।

विज्ञापन


महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं और बजरंगियों ने उसे पहचानते ही घेर लिया। उसके बाद महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता आगे बढ़ीं। उन्होंने मजूमदार के कपड़े खींच डाले।
विज्ञापन


एक महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता ने अपने पर्स से काली लिपिस्टिक निकाली और उसके मुंह पर पोत दी। भीड़ में घिरी होने के कारण महुआ ज्यादा विरोध नहीं कर सकी। काली लिपिस्टिक की लकीरें चेहरे पर लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी और कलेक्टर आफिस के बीच भीड़ के सामने महिलाओं ने ही महिला की इज्जत को तार-तार करने का प्रयास किया।

मजूमदार ने बाद में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ गोलबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई।

तमाशबीन बने रहे वर्दी वाले
कलेक्टर और एसपी आफिस के बीच के खाली परिसर में ये पूरा ड्रामा चला। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं और महुआ मजूमदार के बीच तू तू मैं मैं हुई। दोनों ने एक दूसरे को खरी-खरी सुनाई। बजरंग दल के कार्यकर्ता भी खड़े थे। शोर शराबा सुनकर कलेक्टर और एसपी आफिस में तैनात पुलिसकर्मी भी आ गए थे। इसके बावजूद किसी ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नहीं रोका। 

शराब पार्टी की जांच

गोल्डन ट्यूलिप की शराब पार्टी की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि जिस हॉल में अवैध रूप से शराब पार्टी चल रही थी, उसे इवेंट कंपनी को किराए पर नहीं दिया गया था। इसके बावजूद शुभम इवेंट कंपनी ने वहां अपने मेहमानों को बुलाकर शराब उपलब्ध कराई। पुलिस ने इस बात को ध्यान में रखते हुए इवेंट कंपनी के साथ-साथ जीटी स्टार होटल को नोटिस जारी किया है। उनसे इस पूरे मामले में जानकारी मांगी गई है।


क्या था मामला?
उत्तराखंड बाढ़ पीडि़तों को मदद भेजने के नाम पर शुभम इवेंट एंड प्रमोशन कंपनी की चैरिटी पार्टी में जमकर शराबखोरी हुई थी। वीआईपी रोड स्थित होटल गोल्डन ट्यूलिप में रविवार की रात आयोजित पार्टी में कॉलेज के लड़के-लड़कियों ने जमकर शराब पी। नशा चढऩे पर कुछ लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। खबर मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस वहां पहुंच गई। पार्टी बंद करवाई गई। आयोजन स्थल की सर्चिंग में शराब की खाली बोतलें मिलीं। इवेंट कंपनी की संचालिका महुआ मजूमदार ने स्वीकार किया कि पार्टी का आयोजन बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed