फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   All religion prayer meeting organized in Gaurela on the death anniversary of Ajit Jogi

Ajit Jogi Fourth Death Anniversary: सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन, समर्थकों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Wed, 29 May 2024 09:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Wed, 29 May 2024 09:44 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. अजीत प्रमोद जोगी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर उनके समाधि पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

विज्ञापन
All religion prayer meeting organized in Gaurela on the death anniversary of Ajit Jogi
समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय अजीत प्रमोद कुमार योगी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर गौरेला के ज्योतिपुर में स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन संध्या सहित सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पेंड्रा गौरेला मरवाही सहित प्रदेश भर के उनके समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में डॉक्टर रेणु जोगी पुत्र अमित जोगी पुत्रवधू ऋचा जोगी सहित उनके समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विशाल हृदय अजीत जोगी की पुण्यतिथि के अवसर पर सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए और स्वर्गीय अजीत जोगी की पुण्य स्मरण को याद करते हुए अपने अनुभवों को साझा किया। गौरेला पेंड्रा मरवाही की मिट्टी को गौरवान्वित करने वाले स्वर्गीय अजीत जोगी ने अपने गृह जिले सहित प्रदेश का नाम देशभर में फैलाया। प्रारंभिक जीवन अभाव में रहने के बावजूद उन्होंने अपनी शिक्षा के बूते फर्श से अर्श तक का सफर तय किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग स्वर्गीय अजीत जोगी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed