फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ajit Jogi said my every minute is dedicated for the welfare of my state people

भावुक हुए अजीत जोगी, कहा- पूरा जीवन प्रदेश की जनता को समर्पित

Mon, 30 Apr 2018 02:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,, रायपुर Updated Mon, 30 Apr 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
Ajit Jogi said my every minute is dedicated for the welfare of my state people
अजीत जोगी

अपने जन्मदिन के मौके पर रविवार को देश की राजधानी के साइंस कॉलेज में अजीत जोगी ने लोगों को संबोधित किया। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष इस दौरान काफी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें मौत के मुंह के वापस खींच लिया है। इसी वजह से उन्होंने अपने जीवन का हर पल अब पत्नी डॉ. रेणु जोगी या फिर बेटे अमित जोगी के लिए नहीं बल्कि प्रदेश की जनता को समर्पित कर दिया है।

विज्ञापन


अपने 50 मिनट के भाषण में जोगी ने कई बार भाजपा और कांग्रेस पर तीखे वार किए। भाषण की शुरुआत उन्होंने जीवन के बड़े हादसों से की। उन्होंने कहा कि चार अप्रैल 2004 को उनका जीवन खत्म हो गया था। फेफड़े, दिल और दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था। बेहोशी में छह फीट लंबा और सफेद दाढ़ी वाला एक शख्स आया। उसने कहा- जोगी मेरे साथ चल तेरा समय पूरा हो गया है। वहीं दूसरी तरफ हाथ जोड़कर छत्तीसगढ़ की जनता खड़ी थी जो लगातार निवेदन कर रही थी कि जोगी की हमें जरूरत है। जिसकी वजह से  दाढ़ी वाले को वापस लौटना पड़ा था।
विज्ञापन


भाषण में जोगी ने बताया कि उनका जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। मगर वह आज गरीब नहीं हैं। उन्होंने कहा- मैंने राजनीति की तो विधायक से लेकर सांसद और प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री तक बना। एक बेटा है जोकि विधायक बन गया है। उन्होंने चुटीले अंदाज में कहा कि शादी एक ही की है पत्नी को भी विधायक बना दिया। अब कोई कमी नहीं है। सरकारी मकान और गाड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed