फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ajit jogi asked raman singh for help

अजीत जोगी ने रमन सिंह से मांगी मदद 

Tue, 23 Apr 2013 04:18 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 23 Apr 2013 04:18 PM IST
विज्ञापन
ajit jogi asked raman singh for help

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने अपने इलाज के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से सहायता मांगी है।

विज्ञापन


अजीत जोगी ने अपने रोबोटिक पैरों पर आ रहे 80 से 90 लाख रुपए का खर्च राज्य सरकार से उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने राज्य सरकार को इसके लिए पत्र भी लिखा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार को याद दिलाते हुए कहा कि जब उनकी दुर्घटना हुई थी तब मुख्यमंत्री ने मेरे इलाज का पूरा खर्च उठाने का वादा किया था।

उन्होंने कहा कि उस समय मैंने राज्य सरकार से किसी भी तरह की सहायता नहीं ली थी। अब रोबोटिक पैरों का खर्चा ज्यादा है ऐसे में इसका भुगतान राज्य सरकार को करना चाहिए।
विज्ञापन


जोगी का यह भी कहना है कि एक विधायक होने के नाते मेरे इस इलाज का खर्च सरकार को देना चाहिए। उन्होंने बताया कि मैंने इसके लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा है पर अभी तक उसका जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रोबोटिक पैरों के लिए लगने वाली सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी और एंट्री टैक्स केंद्र सरकार ने माफ किया है।

अजीत ने बताया कि वे न्यूजीलैंड के विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में रोबोटिक पैरों से चलने का प्रयास कर रहे हैं। वे रोबोटिक पैरों से चलकर 29 अप्रैल को जन्मदिन का केक काटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed