फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Air service will be started from Bilaspur to Bhopal on June five

छत्तीसगढ़: बिलासपुर-भोपाल के बीच उड़ान पांच जून से, एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 20 May 2022 09:15 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 20 May 2022 09:15 PM IST
सार

यात्री एक सप्ताह में चार दिन बिलासपुर से भोपाल तक का सफर कर पाएंगे। सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को बिलासपुर से भोपाल तक फ्लाइट उडान भरेगी। 

विज्ञापन
Air service will be started from Bilaspur to Bhopal on June five
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से मध्य प्रदेश के भोपाल तक जल्द ही हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। 5 जून से यात्री एक सप्ताह में चार दिन बिलासा एयरपोर्ट से भोपाल के लिए हवाई सेवाओं का लाभ उठाएंगे। एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया ने इसे हरी झंडी दिखा दी है। इसे लेकर बिलासा एयरपोर्ट प्रबंधन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बिलासा एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय मंजूरी मिल गई है और इसे लेकर शेड्यूल भी जारी किया गया है। जिसके तहत 3 जून को भोपाल से प्लेन उडान भरेगा और बिलासपुर पहुंचेगा। एक दिन रुकने के बाद 5 जून को बिलासा एयरपोर्ट से प्लेन रवाना भोपाल के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन


यात्री एक सप्ताह में चार दिन बिलासपुर से भोपाल तक का सफर कर पाएंगे। सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को बिलासपुर से भोपाल तक फ्लाइट उडान भरेगी। जानकारी के मुताबिक, सुबह 11.30 बजे भोपाल के लिए बिलासा एयरपोर्ट से प्लेन रवाना होगा। विमानन कंपनी और केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed