{"_id":"68175420fae62ca97b075a75","slug":"aiims-doctor-commits-suicide-body-found-hanging-in-the-room-police-engaged-in-investigation-in-raipur-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: एम्स के डॉक्टर ने की आत्महत्या, कमरे में लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: एम्स के डॉक्टर ने की आत्महत्या, कमरे में लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 04 May 2025 05:18 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 04 May 2025 05:18 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कार्यरत डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची। थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कार्यरत डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची। थाना पुलिस जांच में जुट गई है। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मामले में डॉक्टर के सहकर्मियों और परिजनों से मामले में पूछताछ कर रही है। मामला अमानाका थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 26 वर्षीय डॉ. ए रवि के रूप में हुई है। मृतक आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। हाल में एम्स परिसर के पास बी ब्लॉक, हर्षित टॉवर स्थित फ्लैट नंबर 221 में अकेले रहता था।
जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार देर रात की है। मृतक ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया। इसके बाद पंखे की मदद से फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले में मृतक के परिजनों को सूचित कर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।