फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   After three decades Bohla dam is full of water IAS officer wanted to change picture here in Balrampur Ramanujg

Balrampur Ramanujganj: तीन दशकों के बाद बोहला बांध पानी से भरा, आईएएस अधिकारी बदलना चाहते थे यहां की तस्वीर

Mon, 26 Aug 2024 06:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 26 Aug 2024 06:32 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज नगर सीमा से महज 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित नगर के जलस्तर को बनाए रखने वाली रामानुजगंज जलाशय जिसे सब बोहला बांध के नाम से जानते हैं। 30 वर्षों के बाद यहां लबालब पानी भरा है।

विज्ञापन
After three decades Bohla dam is full of water IAS officer wanted to change picture here in Balrampur Ramanujg
तीन दशकों के बाद बोहला बांध पानी से भरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज नगर सीमा से महज 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित नगर के जलस्तर को बनाए रखने वाली रामानुजगंज जलाशय जिसे सब बोहला बांध के नाम से जानते हैं। 30 वर्षों के बाद यहा लबा लब  पानी भरा है। पानी भरने के बाद रामानुजगंज जलाशय की खूबसूरती देखते बन रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक यहां की खूबसूरती देखने के लिए लोगों का भीड़ उमड़ रही है रामानुजगंज के साथ-साथ पड़ोसी राज्य झारखंड एवं पूरे जिले से लोग यहां घूमने पहुंचे रहे हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि रामानुजगंज जलाशय विगत 3 दशकों से उपेक्षा का दंश  क्षेल  रहा है। जल संसाधन विभाग के भ्रष्टाचार एवं अकर्मणय रवैया के कारण क्षेत्र के अधिकांश जलाशय एवं एनीकट की स्थिति अत्यंत खराब है। प्रत्येक वर्ष जल संसाधन विभाग के द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं परंतु जलाशयों एवं एनीकट की स्थिति जश के तश रह रही है। रामानुजगंज के जल स्तर को बनाए रखने वाली बोहला बांध के मरम्मत के नाम पर बीते 3 दशकों में करोडो रुपए के खर्च हुवे।जो भ्रष्टाचार भेंट चढ़ गय। बांध की स्थिति नहीं सुधरी बीते गर्मी के समय में तो स्थिति ऐसी हो गई थी कि लग रहा था कि बांध सूख जाएगा परंतु बारिश के बाद बांध की स्थिति सुधरी और बीते 15 दिनों से बोहला बांध लबालब पानी से भर गया है जिससे इसकी खूबसूरती देखते बन रही है।
विज्ञापन


जल संसाधन विभाग की लापरवाही  
पूरे नगर वासियों के द्वारा एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा रामानुजगंज जलाशय की गंभीर स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग से इसकी सुध लेने की मांग की थी। परंतु विभाग के अधिकारी देखने तक नहीं गए यदि बांध पर ध्यान दिया जाता तो अभी तस्वीर कुछ और होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार आईएएस बदलना चाहते थे तस्वीर
बलरामपुर रामानुजगंज जिले के सबसे बड़े शहर रामानुजगंज सीमा से नजदीक नगर के जल स्तर बनाए रखने वाले एकमात्र बांध की सुध तात्कालिक कलेक्टर एलेक्स पाल अवनीश शरण एवं तात्कालिक एसडीएम एवं युवा आईएएस रितेश अग्रवाल जगदीश सोनकर ने ली थी। वह यहां की तस्वीर बदलना चाहते थे एवं इसके लिए पहल भी किए थे परंतु सभी के समय के साथ स्थानांतरण के बाद जल संसाधन विभाग भी सो गया। जो पैसा मिला था वह भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed