फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   After IIT Bhilai, President Droupadi Murmu will attend the convocation of AYUSH University in Chhattisgarh

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति IIT भिलाई के बाद आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, शेड्यूल...

Sat, 26 Oct 2024 02:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 26 Oct 2024 02:29 PM IST
सार

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दौरे के दूसरे दिन आईआईटी भिलाई के तृतीय और चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इसके बाद राष्ट्रपति रायपुर के आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षांत में शामिल होंगी। इसके बाद आज शाम पांच बजे दिल्ली लौटेंगी।

विज्ञापन
After IIT Bhilai, President Droupadi Murmu will attend the convocation of AYUSH University in Chhattisgarh
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आईआईटी भिलाई के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन आईआईटी भिलाई के तृतीय और चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने सात छात्रों को गोल्ड मेडल दिया। राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। इस मौके पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहे। आईआईटी भिलाई के तृतीय और चतुर्थ दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति रायपुर के आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षांत में शामिल होंगी। इसके बाद आज शाम पांच बजे दिल्ली लौटेंगी। 
विज्ञापन


इस दीक्षांत समारोह में 2023 और 2024 में स्नातक करने वाले 396 छात्रों को डिग्री दी गई। 2023 बैच के स्नातक छात्रों में 13 पीएचडी, 11 एमएससी, 27 एमटेक, 13 बीटेक (ऑनर्स) और 123 बीटेक स्नातक शामिल हुए। 2024 के स्नातक बैच में 8 पीएचडी, 20 एमएससी, 19 एमटेक, 12 बीटेक (ऑनर्स) और 150 बीटेक छात्र शामिल थे। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर में रायपुर एयरपोर्ट वापस आकर नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री के नवीन शासकीय आवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा उनके सम्मान में आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर साढ़े तीन बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष युनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ नवा रायपुर जाएंगी। वहां आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वे शाम 5:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रामेन डेका के साथ रायपुर में जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस दौरान जगन्नाथ सेवा समिति के सदस्यों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने इस मौके पर मंदिर पहुंचे प्रदेश के जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्टजनों से भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed