{"_id":"69760c192dfcc9941301378d","slug":"after-actress-s-complaint-chollywood-producer-mohit-sahu-attempted-suicide-by-drinking-phenyl-in-raipur-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: एक्ट्रेस की शिकायत के बाद छालीवुड प्रोड्यूसर मोहित साहू ने फिनाइल पीकर की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: एक्ट्रेस की शिकायत के बाद छालीवुड प्रोड्यूसर मोहित साहू ने फिनाइल पीकर की आत्महत्या की कोशिश
Sun, 25 Jan 2026 05:57 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 25 Jan 2026 05:57 PM IST
सार
रायपुर में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। एक एक्ट्रेस से मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज होने के बाद फिल्म निर्माता मोहित साहू ने खुदकुशी की कोशिश की है।
विज्ञापन
छालीवुड प्रोड्यूसर मोहित साहू ने फिनाइल पीकर की आत्महत्या की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। एक एक्ट्रेस से मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज होने के बाद फिल्म निर्माता मोहित साहू ने खुदकुशी की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि उसने देर रात फिनाइल पी लिया, जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आशंका है कि आरोपी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए यह कदम उठा सकता है, हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
दो दिन पहले एक छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस बेसुध हालत में थाने पहुंची थी और मोहित साहू के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ कई बार हिंसा की। इस दौरान उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना में मामला दर्ज किया गया है। युवती का आरोप है कि मोहित साहू ने शादी का झांसा देकर उसे उज्जैन ले जाकर जबरन शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन बाद में मुकर गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।
पहले से शादीशुदा होने का आरोप
पीड़िता के अनुसार, मोहित साहू पहले से शादीशुदा है और उसने अपनी पत्नी और पीड़िता को अलग-अलग जगह रखकर तनाव की स्थिति बनाई। दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। आरोप है कि आरोपी युवती के घर में घुस गया और उस पर हमला किया। एफआईआर में आरोपी पर मारपीट, धमकी देने, डराने और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अस्पताल में भर्ती आरोपी की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।