फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Administration takes big action against illegal sand mining, Hiva and mountain machine seized in Chingraud

Chhattisgarh: अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, चिंगरौद में हाइवा और माउंटेन मशीन जब्त

Fri, 02 May 2025 08:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 02 May 2025 08:46 PM IST
सार

चिंगरौद के महानदी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने अवैध रेत उत्खनन में संलग्न दो भारी वाहनों को मौके पर पकड़ा। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

विज्ञापन
Administration takes big action against illegal sand mining, Hiva and mountain machine seized in Chingraud
चिंगरौद में हाइवा और माउंटेन मशीन जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज चिंगरौद के महानदी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने अवैध रेत उत्खनन में संलग्न दो भारी वाहनों को मौके पर पकड़ा। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। इस कार्रवाई में एक हाईवा (वाहन क्रमांक सीजी 04 एनटी 3308) और एक चैन माउंटेन मशीन (टाटा हितैची) को जब्त किया गया। दोनों वाहनों को ग्राम कोटवार, चिंगरौद की सुपुर्दगी में रखा गया है।
विज्ञापन


खनिज अधिकारी ने बताया कि संबंधित वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


पहले भी जिले में कार्यरत खनिज पट्टेदारों और परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध परिवहन पास के किसी भी प्रकार का उत्खनन, परिवहन या भंडारण कानूनन अपराध है। कलेक्टर लंगेह के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed