फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Administration held positive discussion with tribal community in Bijapur

CG: तीन सौ से अधिक आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने रखा अपना पक्ष, प्रशासन ने की जनजातीय समुदाय से चर्चा

Fri, 31 May 2024 10:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 31 May 2024 10:07 PM IST
सार

कलेक्टर अनुराग पांडेय ने आदिवासी बाहुल्य जिला बीजापुर के चहूंमुखी विकास विरोधी गंभीर समस्याओं पर व्यापक चर्चा की। जिला प्रशासन द्वारा आदिवासी युवाओं को उद्यमिता विकास से जोड़ने की पहल की सराहना भी की।

विज्ञापन
Administration held positive discussion with tribal community in Bijapur
विकास विरोधी गंभीर समस्याओं पर व्यापक चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलेक्टर अनुराग पांडेय ने आदिवासी बाहुल्य जिला बीजापुर के चहूंमुखी विकास में सब की भागीदारी तय करने एवं आपसी सामंजस्य और सहयोगात्मक भावना के साथ बीजापुर जिले को अन्य जिलों की तरह विकसित बनाने यहां की बहु प्रतीक्षीत मांगों तथा यहां के विकास विरोधी गंभीर समस्याओं पर व्यापक चर्चा की। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, स्वरोजगार, आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत दी जाने वाली सुविधाएं, जिले के शैक्षणिक संस्थान, आश्रम, छात्रावास, पोटाकेबिन, स्कूलों की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने, अंदरूनी क्षेत्रों, शिक्षा स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली जैसे सुविधाओं के विकास पर सकारात्मक चर्चा हुई। 

विज्ञापन


आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने बैठक को सकारात्मक बताते हुए समाज और प्रशासन के मध्य इसी तरह के विचार अभिव्यक्ति एवं संवाद निर्मित होने से जिले के विभिन्न समस्याओं का हल सुगमतापूर्वक निकलने की बात कही एवं प्रशासन और समाज के प्रति दूरियां घटेगी, जिससे विकास की गति में तेजी आएगी और सकारात्मक वातावरण निर्मित होगा। जिला प्रशासन द्वारा आदिवासी युवाओं को उद्यमिता विकास से जोड़ने की पहल की सराहना की।
विज्ञापन


बैठक में संयुक्त कलेक्टर कैलाश वर्मा, एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल, डिप्टी कलेक्टर उत्तम सिंह पंचारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास केएस मशराम, जग्गूराम तेलामी, अध्यक्ष सर्वआदिवासी समाज, कमलेश पैंकरा, सचिव सर्वआदिवासी समाज सुकल साय तेलाम, मुरिया समाज अध्यक्ष। सालिक नागवंशी, सीएस नेताम, भवसिंह सीताराम मांझी, कुंवर सिंह सहित 3 सौ से अधिक जिले भर के आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed