{"_id":"6826f4f0f49a535f8f03215e","slug":"action-taken-in-case-of-negligence-in-pm-housing-three-panchayat-secretaries-suspended-in-raigarh-district-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पीएम आवास में लापरवाही के मामले में कार्रवाई, रायगढ़ जिले में तीन पंचायत सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पीएम आवास में लापरवाही के मामले में कार्रवाई, रायगढ़ जिले में तीन पंचायत सचिव निलंबित
Fri, 16 May 2025 02:49 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 16 May 2025 02:49 PM IST
सार
प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में उदासीनता और लापरवाही का मामला सामने आया है। रायगढ़ जिला में पीएम आवास में लापरवाही के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन पंचायत सचिव को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में उदासीनता और लापरवाही का मामला सामने आया है। रायगढ़ जिला में पीएम आवास में लापरवाही के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन पंचायत सचिव को निलंबित किया गया है।
जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र यादव ने जनपद पंचायत खरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत घघरा के सचिव राजेश सारथी, ग्राम पंचायत बरगढ़ के सचिव कमलेश्वर राठिया और ग्राम पंचायत सूती की सचिव माधुरी सिदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
जिला पंचायत के सीईओ यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को इस योजना के क्रियान्वयन के लिए सौंपे गए दायित्व का गंभीरता से निर्वहन करना तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को लगातार ग्रामीण इलाको का दौरा कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का मुआयना करने के साथ ही कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।