फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Accused who stole bike by roaming around in Raipur city arrested

रायपुर शहर में घूम-घूमकर बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार: मास्टर की से तोड़ता था लॉक, 10 गाड़ी कर चुका है पार

Tue, 28 May 2024 06:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 28 May 2024 06:17 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में घूम-घूमकर बाइक चोरी करने वाले आदतन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मास्टर चाबी से बाइक का लॉक तोड़कर शातिराना दिमाग से बाइक लेकर फरार हो जाता था।

विज्ञापन
Accused who stole bike by roaming around in Raipur city arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में घूम-घूमकर बाइक चोरी करने वाले आदतन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मास्टर चाबी से बाइक का लॉक तोड़कर शातिराना दिमाग से बाइक लेकर फरार हो जाता था। आरोपी के कब्जे से 10 नग दोपहिया वाहन जब्त किया गया है। इसकी कीमती छह लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। 
विज्ञापन


रायपुर के खम्हारडीह थाना में 25 मई को चोरी के प्रकरण में पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेही करण नेताम (20साल) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अपने प्रकरण में चोरी गई एक्टीवा के अलावा रायपुर शहर के विभिन्न जगहों से सिविल लाइन, सरस्वती नगर, खम्हारडीह, रेल्वे स्टेशन के पास से अलग-अलग दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया।
विज्ञापन


आरोपी की निशानदेही पर छह नग एक्टीवा, एक नग डियो, एक नग डियोरो, एक नग एचएफ डिलक्स, एक नग हीरो मेस्ट्रो कुल 10 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती 6 लाख 30 हजार रुपये जब्त किया गया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से वाहनों के लॉक को खोलने वाले मास्टर चाबी को भी जब्त किया गया है। शहर के अन्य थानों में भी जब्त वाहनो के संबंध में अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी विगत छह माह से चोरी की वारदात को अंजाम देते आ रहा है, जो अपने गांव के पास सिलयारी रेल्वे स्टेशन से प्रायः ट्रेन से रायपुर आकर वाहन चोरी के वारदात को अंजाम देता आया है, जिसके खिलाफ थाना आमानाका में भी अपराध पंजीबद्ध है। ग्राम खौना डेरापारा थाना धरसींवा रायपुर निवासी आरोपी करण नेताम को गिरफ्तार किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed