फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Accused of throwing objectionable material at prayer place under construction of special class arrested

Chhattisgarh: वर्ग विशेष के निर्माणाधीन प्रार्थना स्थल पर आपत्तिजनक सामग्री फेंकने वाले आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Dec 2022 08:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 10 Dec 2022 08:46 PM IST
सार

छानबीन के दौरान घटना की रात्रि एक संदिग्धों के देखे जाने की सूचना पुलिस को मिली, जिस पर जब पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो शुरुआत में उनके द्वारा भ्रमित करने का प्रयास किया गया। बाद में जांच टीम ने तकनीकी एवं उपलब्ध साक्षियों के आधार पर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

विज्ञापन
Accused of throwing objectionable material at prayer place under construction of special class arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ के थाना छाल अंतर्गत ग्राम बोजिया में वर्ग विशेष के निर्माणाधीन प्रार्थना स्थल पर सुअर के सिर के साथ एक धमकी भरा पर्चा फेंके जाने के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा पुलिस कंट्रोल रूम में छाल पुलिस द्वारा किया गया। पुलिस के मुताबिक, पांच दिसबंर को थाना छाल में ग्राम बोजिया के कुछ ग्रामीणों ने शिकायत देकर बताया था कि दिनांक चार-पांच दिसंबर की दरम्यानी रात अज्ञात असामाजिक तत्व के द्वारा इनके बोजिया निर्माणाधीन प्रार्थना स्थल में सुअर का कटा हुआ सिर को फेंक कर समुदाय के लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया। पास ही एक धमकी भरा पत्र रखा पाया गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। 

विज्ञापन


छानबीन के दौरान घटना की रात्रि एक संदिग्धों के देखे जाने की सूचना पुलिस को मिली, जिस पर जब पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो शुरुआत में उनके द्वारा भ्रमित करने का प्रयास किया गया। बाद में जांच टीम ने तकनीकी एवं उपलब्ध साक्षियों के आधार पर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी बिरीच राम (50 वर्ष) निवासी जमगहन थाना मालखरौदा द्वारा बताया गया कि वह और उसका बेटा कमलेश (22) गांव में रहता है।
विज्ञापन


वह अपने बेटे कमलेश (22 वर्ष) के साथ छाल के बोजिया बाजार में सुअर के मांस का विक्रय करने आया करता था। बाजार में सुअर का मांस बेचने वाले अन्य लोग वहां बाजार लगाने से मना कर रहे थे। कुछ समय पूर्व बाजार का ठेकेदार बोटलाल के द्वारा आरोपी को सुअर का मांस क्षेत्र में बेचने से मना किया। आरोपियों द्वारा बोटलाल और गांव के प्रमुख व्यक्ति नवल लाल राठिया से भी दुकान लगाने के लिए निवेदन किया गया, लेकिन बोटलाल ने उसे दुकान लगाने से साफ इनकार कर दिया था। जिससे हताश होकर बदले के इरादे से बाजार ठेकेदार और मांस दुकान लगाने वाले अन्य लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए सुनियोजित तरीके से चार दिसंबर की रात आरोपी ने अपने बेटे कमलेश के साथ बाइक पर सुअर का सिर बोरी में रख कर लाए और वर्ग विशेष के प्रार्थना स्थल के समीप एक धमकी भरा पर्चा के साथ फेंक कर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों की बाइक भी जब्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed