{"_id":"696b93055e88cd0f04066111","slug":"accused-arrested-for-duping-26-people-of-crores-of-rupees-by-promising-profits-in-crypto-and-share-trading-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: क्रिप्टो और शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी,26 लोगों को ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: क्रिप्टो और शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी,26 लोगों को ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार
Sat, 17 Jan 2026 07:17 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 17 Jan 2026 07:17 PM IST
सार
रायपुर पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी और शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा व मासिक ब्याज दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी और शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा व मासिक ब्याज दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 26 लोगों से करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपये की ठगी की थी और वारदात के बाद फरार हो गया था।
पंडरी थाना क्षेत्र के रहने वाले अमित दास की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार वर्ष 2021-22 में आरोपी कुलदीप भतपहरी ने खुद को शेयर मार्केट, IPO और निवेश सलाहकार बताकर पीड़ित और उसके भाई से निवेश के नाम पर ऑनलाइन और नकद 15.60 लाख रुपये लिए थे। शुरुआती कुछ महीनों तक ब्याज के रूप में रकम लौटाई गई, लेकिन दिसंबर 2024 के बाद आरोपी अचानक फरार हो गया।
तकनीकी जांच के बाद गिरफ्तारी
मामले की जांच एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पंडरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने इसी तरीके से कुल 26 लोगों से 1.35 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कंप्यूटर सिस्टम, एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ पंडरी थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी इसी तरह की ठगी के मामले में टिकरापारा थाना से जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य पीड़ितों और ठगी की रकम के इस्तेमाल की जानकारी जुटा रही है।