फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   accident injured treatment by exorcism in jashpur district hospital

Chhattisgarh: जिला अस्पताल में झाड़-फूंक से घायलों का इलाज ...सांसद बोलीं- जो गंभीर हैं उन्हें रेफर करें

Tue, 15 Nov 2022 12:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 15 Nov 2022 12:55 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर इलाज के नाम पर झाड़-फूंक के मामले आते रहते हैं। मरीजों की मौत हो जाती है, पर लोग नहीं मानते। ऐसे में घायलों का जिला अस्पताल में ही झाड़-फूंक से इलाज होने लगा। फोटो में दिख रहा नजारा जशपुर के  जिला अस्पताल का है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय सांसद का कहना है कि उन्होंने घायलों की स्थिति का जायजा लिया है। जो भी गंभीर हैं, उन्हें रेफर किया जाएगा। 

विज्ञापन
accident injured treatment by exorcism in jashpur district hospital
जशपुर जिला अस्पताल में घायलों का झाड़-फूंक से इलाज करती महिला बैगा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 34 लोग घायल हो गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में जहां मरीजों की चीख-पुकार मची हुई थी, वहीं CMHO के सामने ही घायलों का झाड़-फूंक से इलाज शुरू कर दिया गया। इस दौरान अधिकारी तमाशबीन बने सब देखते रहे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: संघ प्रमुख भागवत ने किया स्व. जूदेव की प्रतिमा का अनावरण, कहा-ठगने वाली दुनिया से बचाना होगा
विज्ञापन




ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुआ था हादसा
दरअसल, जशपुर में सोमवार को जनजातीय गौरव दिवस पर स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम था। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित तमाम भाजपा नेता पहुंचे हुए थे। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर स्टेडियम जा रहे थे। तभी निमागांव के पास जरिया मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉक्टरों के सामने ही शुरू हो गई झाड़-फूंक
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। पुलिस सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंची और भर्ती कराया। इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचते ही डॉक्टरों के साथ ही CMHO डॉ. रंजीत टोप्पो भी पहुंच गए। घायलों का इलाज शुरू किया गया। तभी वहां एक महिला बैगा पहुंच गई। उसने आते ही डॉक्टरों और अधिकारियों के सामने झाड़-फूंक शुरू कर दी। इस दौरान मरीज दर्द से चीखते रहे और डॉक्टर बेबस खड़े देखते रहे। 



भाजपा नेताओं ने जाना घायलों का हालचाल
वहीं हादसे का पता चलने पर भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव समेत सांसद गोमती साय जिला अस्पताल पंहुच गईं। वहां उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया और डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति के बारे में चर्चा की। सांसद गोमती साय ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है। डॉक्टरों से कहा गया है कि जिन भी मरीजों को रेफर करने की जरूरत है, उन्हें किया जाए। बेहतर से बेहतर सुविधा मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed