{"_id":"646ba1b96e8f7d589c0c2347","slug":"abvp-protest-for-cgpsc-result-in-raipur-chhattisgarh-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"CGPSC में अनियमितता का आरोप: ABVP और पुलिस में झड़प, निकाल रहे थे शवयात्रा, 4 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CGPSC में अनियमितता का आरोप: ABVP और पुलिस में झड़प, निकाल रहे थे शवयात्रा, 4 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
Mon, 22 May 2023 10:39 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 22 May 2023 10:39 PM IST
सार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज सोमवार को सीजीपीएससी में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सीजीपीएससी के चेयरमैन टामन सोनवानी की शवयात्रा निकाली। इस दौरान बूढ़ातालाब धरना स्थल में पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं के साथ झड़प देखने को मिला।
विज्ञापन
ABVP ने सीजीपीएससी चेयरमैन की शवयात्रा निकाली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज सोमवार को सीजीपीएससी में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सीजीपीएससी के चेयरमैन टामन सोनवानी की शवयात्रा निकाली। इस दौरान बूढ़ातालाब धरना स्थल में पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं के साथ झड़प देखने को मिला। पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। पुलिस ने नारेबाजी करते ABVP कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि पुलिस के खिलाफ गाली-गलौज कर रहे थे। जबकि ABVP कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ABVP सीजीपीएससी 2021 के परीक्षा परिणाम को लेकर कई बार सवाल उठा चुकी है। इसमें जांच करवाने की मांग पर अड़ी हुई है। अभाविप के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य ने कहा की आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शवयात्रा निकाल रहे थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करते हुए शवयात्रा निकालने से रोका। छात्रों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
छात्रों की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए छात्रा निशा नामदेव और भव्या शुक्ला ने कहा कि ये पुलिस प्रशासन की तानाशाही है। न्याय की मांग करने आये छात्रों को सरकार बलपूर्वक गिरफ्तार कर रही है। पीएससी घोटाले के आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं और सरकार उस पर कुछ बोलने से बच रही है।
अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रथम राव फुटाने ने कहा कि अभाविप कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से हम घबराने वाले नहीं हैं। इससे पूर्व में भी हमने सीजीपीएससी के विषयों पर आंदोलन किया है और आगे भी जब तक पीएससी के हजारों छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम संघर्ष करते रहेंगे। गिरफ्तार हुए छात्रों मे अखिल साहू, आशीष सिन्हा, ऋषभ दत्त दुबे और शुभम जायसवाल शामिल हैं।