{"_id":"64e1955af322d37c1f0a8388","slug":"aap-leader-ujjwala-karade-performed-in-rain-in-bilaspur-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: आप नेता उज्जवला कराडे ने बारिश में किया प्रदर्शन, स्मार्ट सिटी की दुर्गति को लेकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: आप नेता उज्जवला कराडे ने बारिश में किया प्रदर्शन, स्मार्ट सिटी की दुर्गति को लेकर की नारेबाजी
Sun, 20 Aug 2023 09:55 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 20 Aug 2023 09:55 AM IST
सार
खराब ड्रेनेज सिस्टम और स्मार्ट सिटी की दुर्गति को लेकर प्रदेश सयुक्त सचिव उज्जवला कराडे के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आप नेता उज्जवला कराडे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर में आम आदमी पार्टी ने खराब ड्रेनेज सिस्टम और स्मार्ट सिटी की दुर्गति को लेकर प्रदेश संयुक्त सचिव उज्जवला कराडे के नेतृत्व में अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बारिश में भीगते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी पानी में उतरकर जोरदार नारेबाजी की। सड़क पर भरे पानी में उतर कर अनोखा प्रदर्शन करते दिखे। आम आदमी पार्टी की उज्जवला कराडे शनिवार देर शाम श्रीकांत वर्मा मार्ग पर भारी बारिश के चलते सड़क पर भरे पानी में पैदल चलकर विरोध करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी और निगम प्रशासन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बताया कि पांच साल में कांग्रेस सरकार स्मार्ट सिटी पर कोई काम नहीं कर पाई और न ही पूर्ववर्ती सरकार ने इस ओर कोई ध्यान दिया।
विज्ञापन