फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   AAP leader Priyanka met to SP and demanded inquiry in bilaspur

पीड़ित परिवार का दर्द: आप नेत्री प्रियंका ने एसपी से मुलाकात कर की जांच की मांग, संदिग्ध हालत में हुई थी मौत

Thu, 20 Apr 2023 08:24 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 20 Apr 2023 08:24 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ आप ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। आप ने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब अपराधों का गढ़ बनते जा रहा है। प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर के चकरभाठा के ग्राम अचानकपुर में उत्तराबाई साहू की बेटी की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
AAP leader Priyanka met to SP and demanded inquiry in bilaspur
पीड़ित परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंची आप नेत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ आप ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। आप ने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब अपराधों का गढ़ बनते जा रहा है। प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर के चकरभाठा के ग्राम अचानकपुर में उत्तराबाई साहू की बेटी की हत्या कर दी गई। पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने आम आदमी पार्टी से मदद मांगी। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के घर जाकर मुलाकात की। इस दौरान पूर्व प्रत्याशी जसबीर सिंह ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन




आप नेत्री प्रियंका शुक्ला ने पीड़ित परिवार के साथ एसपी से मिलकर घटना के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक से हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज करने और टीम गठित कर जांच की मांग की। उन्होंने एसपी से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की। दशगात्र के बाद आम आदमी पार्टी की नेत्री प्रियंका शुक्ला ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान पीड़ित परिवार फूट-फूटकर रोने लगा। 
विज्ञापन


आप नेत्री प्रियंका शुक्ला ने बताया कि उत्तराबाई की बेटी की 8 दिन पहले संदिग्ध अवस्था में उसका शव मिला था। 8 दिन बीत जाने के बाद भी  पुलिस ने न ही कोई कार्रवाई की और न ही मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ बिलासपुर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर एक आवदेन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed