{"_id":"681c531208c6d1ee7c04f82c","slug":"aakar-2025-organized-to-provide-training-in-traditional-crafts-and-arts-in-chhattisgarh-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण देने 'आकार-2025' का आयोजन, इन बच्चों के लिए फ्री, जानें आवेदन की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण देने 'आकार-2025' का आयोजन, इन बच्चों के लिए फ्री, जानें आवेदन की प्रक्रिया
Thu, 08 May 2025 12:15 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 08 May 2025 12:15 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के 'आकार-2025' पारंपरिक शिल्प और विविध कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 15 से 31 मई 2025 तक दो पाली आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण देने 'आकार-2025' का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के 'आकार-2025' पारंपरिक शिल्प और विविध कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 15 से 31 मई 2025 तक दो पाली आयोजित की जाएगी। सुबह 7 से 10 बजे तक और शाम 5 बजे से 8 बजे तक होगी। प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुल्क 200 रुपये आकार प्रशिक्षण कार्यालय 2025 में जमा कर आईडी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। दिव्यांग और अनाथ बच्चों को प्रशिक्षण शुल्क में छूट रहेगी।
संस्कृति विभाग की ओर से पारंपरिक शिल्प कलाओं के संरक्षण, प्रचार-प्रसार, जागरूकता और रूचि जागृत करने के उद्देश्य से महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर, सिविल लाइन रायपुर में आयोजित होगा।
'आकार-2025' प्रशिक्षण शिविर में इच्छुक प्रशिक्षु को फाईन आर्ट, नाटक, स्केचिंग, कैनवास पेंटिंग, जूट शिल्प, मेहंदी आर्ट, गोदना आर्ट, छत्तीसगढ़ी ज्वेलरी और ट्रॉयबल वुडन आर्ट, भरथरी गाथा, नाचा और लोक नृत्य-गीत, आदिवासी नृत्य एवं गीत, सेंड आर्ट, धान ज्वेलरी एवं ड्राई फ्लावर, ढोकरा शिल्प, वाद्ययंत्र प्रशिक्षण एवं मेकिंग, टेराकोटा एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजन आदि विधाओं में ख्याति प्राप्त पारंगत कला गुरूओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
संचालनालय, संस्कृति एवं राजभाषा, सेक्टर-27, व्यावसायिक परिसर, द्वितीय तल, नवा रायपुर अटल नगर के कार्यालयीन समय में संस्कृति विभाग एवं E-mail: sanskriti.rajbhasha@gmail-com, वेबसाइट www.cgculture.in से प्रशिक्षण शिविर संबंधित जानकारी और आवेदन प्रारूप भी डाउनलोड किया जा सकता है। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षुओं द्वारा निर्मित कलाओं को समापन दिवस के अवसर पर परिसर में प्रदर्शित किया जाएगा तथा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।