{"_id":"693c0cfe2fb2bfc32206791b","slug":"a-youth-was-fined-rs-5-000-for-speeding-with-a-modified-silencer-in-raipur-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाना युवक को पड़ा भारी, लगाया 5 हजार रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाना युवक को पड़ा भारी, लगाया 5 हजार रुपये का जुर्माना
Fri, 12 Dec 2025 06:09 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 12 Dec 2025 06:09 PM IST
सार
रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने चलाए जा रहे मोटर व्हीकल चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक पर कड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
मोटर व्हीकल चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने चलाए जा रहे मोटर व्हीकल चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक पर कड़ी कार्रवाई की है। युवक अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 LT 7863) में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज रफ्तार से व्यस्त सड़कों से गुजर रहा था, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक को रोककर चालक को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। इसके बाद मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182(क)(4) के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
न्यायालय तिल्दा नेवरा ने मामले में सुनवाई कर वाहन स्वामी पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया और मॉडिफाइड साइलेंसर को नष्ट करने के आदेश दिए। तिल्दा पुलिस ने बताया कि ऐसे वाहनों और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।