{"_id":"68305842f6185cda3d06d773","slug":"a-young-man-sat-down-to-rest-after-playing-badminton-then-suddenly-he-fell-on-ground-and-died-in-raipur-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: एकेडमी में युवक बैडमिंटन खेलकर आराम करने बैठा, तभी अचानक जमीन पर गिरा और चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: एकेडमी में युवक बैडमिंटन खेलकर आराम करने बैठा, तभी अचानक जमीन पर गिरा और चली गई जान
Fri, 23 May 2025 04:43 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 23 May 2025 04:43 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के सप्रे शाला स्कूल स्थित जिला बैडमिंटन एकेडमी में एक युवक की खेलते समय संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। युवक कुछ देर बैडमिंटन खेलने के बाद कोर्ट से बाहर निकला और बैठा। इस दौरान अचानक जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
बैडमिंटन खेलते युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर के सप्रे शाला स्कूल स्थित जिला बैडमिंटन एकेडमी में एक युवक की खेलते समय संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। युवक कुछ देर बैडमिंटन खेलने के बाद कोर्ट से बाहर निकला और बैठा। इस दौरान अचानक जमीन पर गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, जिसके बाद लोग उसे मेकाहारा अस्पताल ले गए। इस दौरान डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज शुक्रवार की सुबह लगभग 6-7 बजे के करीब युवक पहली बार एकेडमी पहुंचा हुआ था। उसने खेलने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद वह खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलने लगा। कुछ देर खेलने के बाद युवक कोर्ट से बाहर आया और बैठ गया। बैठने के कुछ देर बाद अचानक जमीन पर गिर गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक भिलाई सेक्टर 4 का निवासी है। मृतक का नाम 35 वर्षीय हिमांशु श्रीवास्तव है। रायपुर में एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर पदस्थ था। अमलीडीह में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।