फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A young man sat down to rest after playing badminton, then suddenly he fell on ground and died in Raipur

Raipur: एकेडमी में युवक बैडमिंटन खेलकर आराम करने बैठा, तभी अचानक जमीन पर गिरा और चली गई जान

Fri, 23 May 2025 04:43 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 23 May 2025 04:43 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के सप्रे शाला स्कूल स्थित जिला बैडमिंटन एकेडमी में एक युवक की खेलते समय संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। युवक कुछ देर बैडमिंटन खेलने के बाद कोर्ट से बाहर निकला और बैठा। इस दौरान अचानक जमीन पर गिर गया।

विज्ञापन
A young man sat down to rest after playing badminton, then suddenly he fell on ground and died in Raipur
बैडमिंटन खेलते युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के सप्रे शाला स्कूल स्थित जिला बैडमिंटन एकेडमी में एक युवक की खेलते समय संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। युवक कुछ देर बैडमिंटन खेलने के बाद कोर्ट से बाहर निकला और बैठा। इस दौरान अचानक जमीन पर गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, जिसके बाद लोग उसे मेकाहारा अस्पताल ले गए। इस दौरान डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, आज शुक्रवार की सुबह लगभग 6-7 बजे के करीब युवक पहली बार एकेडमी पहुंचा हुआ था। उसने खेलने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद वह खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलने लगा। कुछ देर खेलने के बाद युवक कोर्ट से बाहर आया और बैठ गया। बैठने के कुछ देर बाद अचानक जमीन पर गिर गया। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक भिलाई सेक्टर 4 का निवासी है। मृतक का नाम 35 वर्षीय हिमांशु श्रीवास्तव है। रायपुर में एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर पदस्थ था। अमलीडीह में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed