{"_id":"68c0264cb17c9cec9901e9ae","slug":"a-young-man-climbed-a-jio-tower-police-caught-him-preventive-action-taken-against-habitual-offender-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdapur News: जियो टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने दबोचा, आदतन अपराधी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdapur News: जियो टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने दबोचा, आदतन अपराधी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
Tue, 09 Sep 2025 06:39 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 09 Sep 2025 06:39 PM IST
सार
प्राथमिक जांच में युवक को आदतन अपराधी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बस्तर जिले के बस्तर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिढ़ईपदर में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक जियो कंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची टीम को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने बताया कि पकड़ा गया युवक संदीप मंडल (24 वर्ष), निवासी चामुंडा, थाना उमरकोट, जिला नवरंगपुर (ओडिशा) है। युवक देर रात टावर पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। पूछताछ में युवक ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसकी हरकतों से अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।