फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A truck loaded with sand crushed three youths riding a bike in Korba

Road Accident: कोरबा में रेत से भरे ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो की मौके पर मौत; एक गंभीर

Tue, 13 May 2025 04:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Tue, 13 May 2025 04:59 PM IST
सार

कोरबा जिले में रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया, जिसमें दो की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। ट्रक चालक फरार हो गया है। वहीं, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A truck loaded with sand crushed three youths riding a bike in Korba
ट्रक ने तीन लोगों को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के लाल घाट में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


हादसा उस समय हुआ जब तीनों युवक लाल घाट के पास बाइक से गुजर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की तहकीकात में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश जारी है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। बालको थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाया और स्थिति को नियंत्रित किया। काफी प्रयासों के बाद सड़क पर आवागमन बहाल हो सका। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि रेत से भरे ट्रक कहां से आ रही थी और क्या यह रेत तस्करी का मामला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से रेत के अवैध परिवहन पर नजर रखने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह भी सवाल उठ रहा है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसकी है। जिला प्रशासन और पुलिस ने कोरबा के निवासियों से अपील की है कि वे सड़कों पर सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही, जिले में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed