{"_id":"690b63c10f306ffed9072d2c","slug":"a-small-elephant-vehicle-overturned-while-returning-from-a-picnic-injuring-7-youths-3-in-critical-condition-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांजगीर-चांपा: पिकनिक से लौटते समय पलटा छोटा हाथी वाहन, सात युवक घायल, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांजगीर-चांपा: पिकनिक से लौटते समय पलटा छोटा हाथी वाहन, सात युवक घायल, तीन की हालत गंभीर
Wed, 05 Nov 2025 08:19 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चाम्पा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चाम्पा
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 05 Nov 2025 08:19 PM IST
सार
अकलतरा थाना क्षेत्र में देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिकनिक से लौट रहे युवकों से भरा छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में 7 युवक घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पिकनिक से लौटते समय पलटा छोटा हाथी वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिकनिक से लौट रहे युवकों से भरा छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में 7 युवक घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को प्रारंभिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंडरिया दलहा के 10 से 12 युवक मंगलवार शाम पिकनिक मनाने दल्हा पहाड़ गए थे। लौटते वक्त वाहन चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत अकलतरा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अकलतरा अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। वाहन चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।