{"_id":"67ef8e7b8d99822dca00a8c1","slug":"a-person-died-after-being-struck-by-lightning-in-raigarh-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा था शख्स, आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा था शख्स, आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत
Fri, 04 Apr 2025 01:18 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:18 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली (सांकेतिक)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरघोड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह एसईसीएल की बरौद खदान से काम करके घर लौटते रहा था। इस दौरान बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, संतोष कुमार राठिया (46) निवासी फरकानारा जोबी बरौद में स्थित एसईसीएल के खदान में काम करता था। गुरुवार रात को तकरीबन 11 बजे अपना काम खत्म करके वह वापस अपने घर लौट रहा था। बारिश होने के दौरान वह बारिश से बचने के लिए पतरापाली और टेरम के बीच एक पेड़ के नीचे रूका गया। इसी दौरान अकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह पेड़ के नीचे मृतक की लाश मिलने की जानकारी के बाद घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन