फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A new chapter in public service in Bastar: Sonu Sood and Maa Matangi Divya Dham will work together to expand t

बस्तर में जनसेवा का नया अध्याय: सोनू सूद और मां मातंगी दिव्यधाम मिलकर बढ़ाएंगे सेवा कार्य

Sun, 28 Jun 2026 03:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 28 Jun 2026 03:03 PM IST
सार

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद और मां मातंगी दिव्य धाम जामगांव के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाई महाराज जी के बीच आत्मीय भेंट एवं सार्थक संवाद हुआ।

विज्ञापन
A new chapter in public service in Bastar: Sonu Sood and Maa Matangi Divya Dham will work together to expand t
सोनू सूद और माँ मातंगी दिव्य धाम मिलकर बढ़ाएंगे सेवा कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद और मां मातंगी दिव्य धाम जामगांव के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाई महाराज जी के बीच आत्मीय भेंट एवं सार्थक संवाद हुआ। इस दौरान समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, गौसंरक्षण और विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के कल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन


डॉ. प्रेमासाई महाराज ने सोनू सूद को आशीर्वाद प्रदान किया और छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर उनका अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें मां मातंगी दिव्य धाम में आयोजित होने वाले माँ कोत्रवै प्रतिमा स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होकर माता का आशीर्वाद ग्रहण करने का स्नेहपूर्वक आमंत्रण दिया। सोनू सूद ने इस आमंत्रण को स्वीकार किया।
विज्ञापन


संवाद के दौरान डॉ. प्रेमासाई महाराज ने सोनू सूद के नेतृत्व में सूद चैरिटी फाउंडेशन द्वारा देशभर में किए जा रहे मानवसेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने माँ मातंगी दिव्य धाम द्वारा संचालित जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि धाम के माध्यम से बस्तर सहित विभिन्न क्षेत्रों के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सहायता, अस्थमा के निःशुल्क उपचार सहित आध्यात्मिक स्वास्थ्य सेवा, आर्थिक सहयोग, गौसंरक्षण, आईटीबीपी जवानों के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शन तथा जनसेवा के अनेक कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. प्रेमासाई महाराज ने यह भी बताया कि आगामी समय में “माँ मातंगी शिक्षा रत्न” सम्मान प्रारंभ करने के साथ धाम में आने वाले बच्चों के लिए नैतिक शिक्षा एवं संस्कार की एक घंटे की कक्षाएं प्रारंभ करने की योजना है, जिससे बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सेवा भाव का विकास हो सके।

बस्तर क्षेत्र में जनसेवा कार्यों के विस्तार को लेकर दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक चर्चा हुई। माँ मातंगी दिव्य धाम द्वारा यह विश्वास व्यक्त किया गया कि बस्तर क्षेत्र में सूद चैरिटी फाउंडेशन की शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं, आदिवासी अंचलों और जरूरतमंद परिवारों से जुड़ी जनसेवा गतिविधियों में हरसंभव सहयोग किया जाएगा, ताकि सेवा का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके।

सोनू सूद ने भी विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं, आदिवासी अंचलों और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए वे अपने चैरिटी कार्यों के माध्यम से निरंतर योगदान देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा ही समाज को जोड़ने और जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।


माँ मातंगी दिव्य धाम जामगांव और सूद चैरिटी फाउंडेशन भविष्य में सेवा, सहयोग और मानव कल्याण के साझा उद्देश्य के साथ मिलकर बस्तर सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनहितकारी अभियान संचालित करेंगे, जिससे जरूरतमंद नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed