फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A Naxalite involved in murder robbery incidents arrested

Sukma: हत्या-लूट की घटनाओं में शामिल एक नक्सली गिरफ्तार, पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था आरोपी

Tue, 27 Aug 2024 09:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 Aug 2024 09:00 PM IST
सार

सुकमा एसपी किरण चौहान के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। नक्सलियों के संवेदनशील इलाकों में पुलिस अपनी पहुंच मजबूत कर रही है।

विज्ञापन
A Naxalite involved in murder robbery incidents arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले में लगातार नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर से पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। जहां थाना चिंतागफा क्षेत्रान्तर्गत एक नक्सली आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। गिरफ्तार नक्सली ग्राम भेज्जी में निर्माणाधीन कन्या आश्रम के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से मारपीट, लूट एवं जेसीबी वाहन में आगजनी की घटना में संलिप्त रहा है। 

विज्ञापन


थाना चिंतागुफा के ग्राम करीगुड़म का एक ग्रामीण पुलिस मुखबिरी के आरोप में हत्या करने की घटना में संलिप्त रहा है। नक्सली विगत दो वर्षों से फरार चल रहा था। नक्सली को गिरफ्तार करने में डीआरजी एवं जिला पुलिस बल भेज्जी, चिंतागुफा की संयुक्त कार्रवाई रही। 
विज्ञापन


बता दें कि जिले में सुकमा एसपी किरण चौहान के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और नक्सलियों के संवेदनशील इलाकों में पुलिस अपनी पहुंच मजबूत कर रही है। वहीं सड़क और सुरक्षा कैंपो के माध्यम से नक्सलियों के दायरे को काम करने का काम किया जा रहा है। जहां अंदरूनी इलाकों में सड़क बिजली स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा से इलाके के ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed