{"_id":"68d124a7f8e2efcd0e0388bb","slug":"a-major-step-towards-a-naxal-free-state-by-2026-two-new-security-camps-established-in-sukma-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: 2026 तक नक्सल मुक्त प्रदेश की दिशा में बड़ा कदम, सुकमा में दो नए सुरक्षा कैंप स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: 2026 तक नक्सल मुक्त प्रदेश की दिशा में बड़ा कदम, सुकमा में दो नए सुरक्षा कैंप स्थापित
Mon, 22 Sep 2025 04:21 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 22 Sep 2025 04:21 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ को 2026 तक नक्सल मुक्त बनाने के अभियान में सुकमा जिले ने एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
सुकमा में दो नए सुरक्षा कैंप स्थापित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ को 2026 तक नक्सल मुक्त बनाने के अभियान में सुकमा जिले ने एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है। जिले के अति नक्सल प्रभावित ग्राम पालागुड़ा और गुंडराजगुंडेम में सुरक्षा बलों ने दो नए सुरक्षा कैंप स्थापित कर माओवादियों के कोर जोन को सीधे चुनौती दी है।
विज्ञापन
वर्ष 2024 से अब तक सुकमा में कुल 18 सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा चुके हैं। लगातार हो रही इस कार्रवाई से नक्सलियों के गतिविधि क्षेत्र सिकुड़ते जा रहे हैं। सिर्फ इसी अवधि में 518 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, 64 मारे गए और 451 गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन
इन कैंपों की स्थापना से सिलेगर–एल्मागुंडा एक्सिस का सीधा कनेक्शन बन गया है, जिससे सुरक्षा बलों की पकड़ मजबूत हुई है। वहीं, ग्रामीणों के लिए सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और मोबाइल नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी।
विज्ञापन
नवीन कैंपों से नक्सल विरोधी अभियान को और रफ्तार मिलेगी। ग्रामीणों में भी सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और वे विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित हो सकेंगे। यह कदम नक्सल उन्मूलन के साथ-साथ शांति और विकास की नई राह खोलने वाला साबित हो रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन