फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A huge fire broke out in Sakti due to cylinder blast

CG: शॉर्ट सर्किट से लगी आग..ब्लास्ट हुए दो सिलेंडर, आठ लोग झुलसे; फायर ब्रिगेड की ढाई घंटे देरी से बढ़ा नुकसान

Tue, 13 May 2025 04:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: श्याम जी. Updated Tue, 13 May 2025 04:59 PM IST
सार

सक्ती जिले के सरवानी गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग और सिलेंडर ब्लास्ट ने एक घर को राख कर दिया। आठ लोग झुलस गए, जिनमें छह की हालत गंभीर है। फायर ब्रिगेड की ढाई घंटे की देरी से नुकसान बढ़ा।

विज्ञापन
A huge fire broke out in Sakti due to cylinder blast
शॉर्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्ती जिले के ग्राम सरवानी में सोमवार को एक भीषण आगजनी की घटना ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया। एक मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। रसोई में रखे दो गैस सिलेंडरों में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से छह की हालत गंभीर है। वहीं, एक घर और छोटी दुकान जलकर राख हो गई।

विज्ञापन


आग बुझाने की कोशिश में परिवार के दो सदस्यों सहित छह अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि दो लोगों को मामूली चोटें आईं। घायलों को तुरंत निजी वाहनों से सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। छह लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायगढ़ के जिंदल हॉस्पिटल रेफर किया गया। आग में घर का सारा सामान—अलमारी, कूलर, टीवी, पंखे, बिस्तर, कपड़े, रसोई का सामान और घर के सामने की छोटी दुकान—जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन फायर ब्रिगेड की ढाई घंटे की देरी ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंचती तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। देरी के कारण आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आग के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। गांव में घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल रहा। पीतांबर साहू, प्रतिभा साहू, यमुनाशंकर साहू, प्रमिला साहू, जिधन साहू, गजानंद पटेल, जम्मूलाल पटेल और भवानी पटेल घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed