{"_id":"68f87e883963eca2da0ea560","slug":"a-dispute-over-a-transaction-of-rs-100-led-to-murder-of-a-young-man-by-stabbing-him-in-the-chest-with-scissors-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों की खुशी में मातम: 100 रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, युवक की सीने पर कैंची घोंपकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों की खुशी में मातम: 100 रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, युवक की सीने पर कैंची घोंपकर की हत्या
Wed, 22 Oct 2025 12:23 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:23 PM IST
सार
दीपावली के रोशन माहौल के बीच राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भाटागांव स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक युवक की उसके ही घर के सामने निर्मम हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली के रोशन माहौल के बीच राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भाटागांव स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक युवक की उसके ही घर के सामने निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ताहिर हुसैन के रूप में हुई है, जो पास की एक चिकन दुकान में काम करता था।
पुलिस के अनुसार, रविवार रात ताहिर का अपने परिचित सूरज यादव और मदन यादव से जुए के दौरान मात्र 100 रुपये को लेकर झगड़ा हुआ था। मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इतनी हिंसा में बदल गया कि दोनों आरोपी मंगलवार देर रात ताहिर के घर पहुंच गए। उन्होंने पहले ताहिर की बुरी तरह पिटाई की और फिर उसकी पत्नी और परिवारजनों के सामने ही कैंची से सीने पर वार कर दिया।
घायल ताहिर को परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ताहिर की पत्नी ने बताया कि वह हमलावरों से रहम की भीख मांगती रही, पर उन्होंने एक नहीं सुनी। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों सूरज यादव और मदन यादव को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।