{"_id":"60eb6d8e8fbf842ab43e7b07d08ca077","slug":"a-dead-man-has-registered-as-a-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां 'भूत' चुरा रहा बिजली, मामला कोर्ट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां 'भूत' चुरा रहा बिजली, मामला कोर्ट में
अमर उजाला
Updated Fri, 27 Sep 2013 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के बिलों में गड़बड़ी या बिजली चोरी के तो कई मामले सुने होंगे। लेकिन छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक बिजली कंपनी की बिजली 'भूत' चुरा रहा है।
विज्ञापन
यहां बिजली कंपनी ने एक मरे हुए आदमी को जिंदा बताकर उसके खिलाफ कोर्ट में मामला दायर कर रखा है। बिजली कंपनी का कहना था कि इस व्यक्ति ने बिजली चुराई है, जबकि उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
इस मामले में कोर्ट ने बिजली कंपनी को नोटिस जारी किया है और सहायक इंजीनियर को 10 अक्टूबर तक अदालत में हाजिर होने के आदेश दिए हैं।
क्या था मामला
रायपुर के कृष्णा नगर में बिजली चोरी की शिकायत पाई गई। बिजली कंपनी ने इस शिकायत पर प्रीतराम पटेल के नाम पर समन जारी किया जबकि रिकॉर्ड के मुताबिक उसकी मृत्यु 1997 को ही हो चुकी थी।
विज्ञापन
कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई के वक्त एक सहायक इंजीनियर ने शपथ खाकर कहा था कि मैंने आरोपी को अपनी आंखो से देखा था। मामले पर आगे की कार्यवाही करते हुए कोर्ट ने कंपनी के खिलाफ कारण बताओ का नोटिस जारी किया है।
फिलहाल कोर्ट कंपनी को समन जारी कर चुका है और अगली सुनवाई 10 अक्टूबर तक टली हुई है।