फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A bullion trader committed suicide by hanging himself in Raipur due to the shock of death of his wife and son

Raipur News: पत्नी और बेटे की मौत के सदमे से नहीं उबर पाए सराफा कारोबारी, रायपुर में फांसी लगाकर दी जान

Fri, 22 May 2026 12:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 22 May 2026 12:22 PM IST
सार

रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। कारोबारी प्रवाल सोनी का शव उनके घर में फांसी के फंदे पर मिला। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
A bullion trader committed suicide by hanging himself in Raipur due to the shock of death of his wife and son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। कारोबारी प्रवाल सोनी का शव उनके घर में फांसी के फंदे पर मिला। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में मामला मानसिक तनाव और पारिवारिक दुख से जुड़ा माना जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रवाल सोनी पुरानी बस्ती इलाके में ज्वेलरी व्यवसाय संचालित करते थे। बीते एक वर्ष में उनके परिवार में लगातार हुई दुखद घटनाओं के बाद वे काफी तनाव में बताए जा रहे थे। पिछले साल उनके छोटे बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बेटे की मौत के कुछ समय बाद उनकी पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी। इन घटनाओं के बाद से कारोबारी अकेलेपन और अवसाद से गुजर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। परिजनों और परिचितों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कारोबारी की पत्नी की मौत के समय भी मामला काफी चर्चा में रहा था। उस दौरान मृतका के मायके पक्ष ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि पुलिस जांच आत्महत्या की दिशा में आगे बढ़ी थी। अब एक साल बाद कारोबारी की मौत ने परिवार से जुड़े पुराने सवालों को फिर चर्चा में ला दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed